उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव और शहरी स्थानीय निकाय के दो चरणों में हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। राज्य चुनाव आयोग ने सात सौ 60 शहरी निकायों के वोटों की गिनती के लिए 353 मतगणना केन्द्र बनाए हैं। 35 हजार कर्मियों को मतगणना कार्य में लगाया गया है। रामपुर जिले में स्वार विधानसभा सीट और मिर्जापुर जिले की छानबे सीट के लिए 10 मई को उपचुनाव कराया गया था।
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में चार और 11 मई को हुए थे।
