उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में पूरे होंगे चुनाव और मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनावों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई।
उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होंगे।
दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होंगे।
तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होंगे।
चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होंगे।
पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होंगे।
छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होंगे।
उत्तर प्रदेश के 7वें और अंतिम चरण के मतदान 7 मार्च को पूरे होंगे।
उत्तर प्रदेश चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी
15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे। सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज़ लगाई जाएगी।