उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में ASI विभाग कडी सुरक्षा के बीच वैज्ञ‍ानिक सर्वेक्षण कर रहा है

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण विभाग कड़ी सुरक्षा के बीच वैज्ञ‍ानिक सर्वेक्षण कर रहा है। चालीस सदस्‍यों से अधिक की टीम सुबह सात बजे परिसर पहुंची। सर्वेक्षण लगभग सुबह आठ बजे शुरू हुआ। भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण के प्रतिनिधि ने इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय में कहा था कि सर्वेक्षण के दौरान ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

इस बीच अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति ने सर्वेक्षण का बहिष्कार किया। समिति ने सर्वेक्षण फिर शुरू करने के इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को उच्‍चतम न्‍यायालय में चुनौती दी है। याचिका कर्ताओं ने उच्‍चतम न्‍यायालय में कैविएट याचिका भी दायर की है।

Related posts

Leave a Comment