उत्तर प्रदेश के कई भागों में बाढ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 24 जिलों को कई बडी नदियों के उफान पर होने के कारण बाढ की विभिषिका का सामना करना पड रहा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रयागराज के दारागंज और झूसी इलाकों में जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। वहीं दूसरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं वाराणसी के बाद आज उन्होंने गाजीपुर और बलिया जिलों का दौरा किया। बलिया में सरयू, टोंस और गंगा नदी के उफनाए पानी की वजह से 34 गांव के लगभग डेढ़ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने गाजीपुर और बलिया में अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रदेश के 24 जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित है और लगभग सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...