उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ भागों के साथ-साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी तेज बारिश होने की आशंका: मौसम विभाग

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ भागों के साथ-साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी तेज बारिश होने की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ० मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ भागों के साथ-साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी तेज बारिश होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने पर उत्तरी और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

एक एक्टिव वेस्‍टर्न डिस्‍टरबेंस 26 से नॉर्थ-ईस्‍ट इंडिया और सैंट्रल इंडिया के ऊपर प्रभाव दे रहे हैं, इसके प्रभाव में चार राज्‍यों स्‍पेशली राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍यप्रदेश और महाराष्‍ट्र में हेवी टू वेरी हेवी रेनफॉल रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ-साथ लाइटनिंग और हेलस्‍ट्रॉम भी रिकॉर्ड हुआ है अभी यह सिस्‍टम धीरे-धीरे ईस्‍ट ओर जा रहा है और इसके प्रभाव में आज जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड एरिया में रेन के साथ-साथ स्‍नोफॉल भी हो सकता है और प्‍लेन की बात करें तो उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश के पूर्वी हिस्‍सा के ऊपर आज हम वॉर्निंग देकर रखे हैं। धीरे-धीरे यह सिस्‍टम कल को वीक हो जाएगा। इसका सबसे ज्‍यादा इन्‍टेंसिटी आज रहने का संभावना है।

इस बीच गुजरात के अधिकांश भागों में तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। सुरेन्द्र नगर जिले के चूड़ा में सबसे अधिक चार इंच वर्षा रिकार्ड हुई है। राज्य के कई स्थानों पर बिजली गिरने से 16 लोगों की मृत्यु हो गयी। राज्य में बे-मौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुँचा है।

Related posts

Leave a Comment