उत्तर प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्य में शामिल हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘न्यू इंडिया ग्रोथ इंजन प्रोग्राम’ में वीडियो संदेश द्वारा संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने बताया, प्रधानमंत्री के मूल मंत्र ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ का अनुसरण करते हुए आज उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों वाला उत्तर प्रदेश गुड गवर्नेंस,अपराध और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ज़ीरो नीति और 25 से अधिक निवेश के अनुकूल अद्योगिक नीतियों के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी राज्य हैं। उत्तर प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्य में शामिल हो चुका है।
उत्तर प्रदेश में 6 एक्सप्रेस वे पूरे हो चुके हैं और 7 पर काम चल रहा है। राज्य में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। राज्य में 3 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं और 2 निर्माणाधीन हैं। उत्तर प्रदेश भारत की GDP में 8% का योगदान दे रहा है। वर्ष 2022-2023 में राज्य की GSDP 21 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2016-2017 के मुकाबले 65% बढ़ी है और इस दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था 11% से बढ़ी है।