उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर और तेज हुई, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भीषण शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया है कि इन क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति की गंभीरता अगले 6-7 दिनों तक जारी रहने की आशंका है।

राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। आज दोपहर बाद एक बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 433 दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों खुष्क मौसम के बावजूद शीतलहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही शीत लहर के बीच रोहतांग दर्रे के साथ ही कोकसर और ग्राम्‍फू में हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Related posts

Leave a Comment