उत्तर-पश्चिम भारत में तेज शीतलहर का प्रकोप जारी

उत्तर-पश्चिम भारत में तेज शीतलहर का प्रकोप जारी है। कश्‍मीर घाटी में कई स्‍थानों का तापमान शून्‍य से नीचे बना हुआ है।

कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कल पहलगाम में पारा शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री और और श्रीनगर में माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड की स्थिति के कारण डल झील के अलावा सभी छोटी-बड़ी झीलों में कहीं-कहीं पर पानी जम गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए इसी तरह का मौसम रहने की भविष्यवाणी की है।

Related posts

Leave a Comment