उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान

उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी अगले पांच दिन और जारी रहने का अनुमान है और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई स्थानों में 20 मई 2024 को उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में उष्ण लहर चलने की संभावना है।

उत्तर भारत के कई हिस्से शुक्रवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे, पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

Related posts

Leave a Comment