मौसम विभाग ने कहा है कि अप्रैल में उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में गर्मी का 122 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 122 वर्षों में सबसे गर्म रहें। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान 37.78 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत में यह 35.9 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से लगभग 3.35 डिग्री अधिक था। वर्ष 1901 में पूरे भारत का औसत तापमान 35.05 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। राज्य में रात का तापमान तीस डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण राज्य के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में दो और तीन मई को पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में कुछ इलाकों में वर्षा होने की सम्भावना है।
