दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने कल रात समुद्री बफर जोन में आर्टिलरी बैराज से गोले दागे हैं। दक्षिण कोरिया के संयुक्त सेना प्रमुख ने एक बयान में कहा है कि बफर जोन में करीब अस्सी राउंड गोले दागे गए। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने कहा है कि यह उसके क्षेत्र पर हमला है। दक्षिण कोरिया और अमरीका ने बृहस्पतिवार को अपना वायुसेना अभ्यास शनिवार तक बढाने की घोषणा की थी। इसके बाद ही उत्तर कोरिया ने यह कार्रवाई की है।
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमरीका के संयुक्त अभ्यास को उकसाने वाली सैन्य कार्रवाई बताया है। उसने कहा है कि यदि दोनों देश अभ्यास जारी रखते हैं तो इसका खामियाजा उनको भरना पडेगा।