उत्तराखंड में, बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर बाद तीन बजकर 35 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हो गए है। सर्दी के मौसम से पहले बद्रीनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया। धाम को बंद करने की वार्षिक रस्म में शामिल होने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। इस वर्ष 17 लाख 80 से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रदीनाथ धाम के दर्शन किए। कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा भी आज ही संपन्न हो जाएगी। केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री के कपाट सर्दी के मौसम में पहले ही बंद कर दिये गये हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष 44 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा की।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...