उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला अनुमंडल में तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लापता हैं। खबरों के अनुसार इसमें सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क भी अवरुद्ध हो गई। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया है कि प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जल्द से जल्द राहत मुआवजा देने का भी आदेश दिया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...