हरिद्वार: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बढ़ते डेंगू के मामलों पर जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “राज्य में डेंगू के 1650 मामले आए हुए हैं और 86% लोग ठीक हो चुके हैं। कल से लेकर एक हफ्ते तक हमारी सभी आंगनवाड़ी और आशा वर्कर हर ब्लॉक, नगर पालिका और विधानसभा क्षेत्र के हर घर में डेंगू की सभी प्रकार की व्यवस्था करेंगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों में फॉगिंग की व्यवस्था युद्धस्तर पर की जाएगी। कोई भी डेंगू के मरीज की अगर गंभीर स्थिति होती है तो उसका इलाज आयुष्मान में किया जाएगा। डेंगू के सभी मरीज़ो का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। हरिद्वार में हम 100 बेड की अलग से व्यवस्था कर रहे हैं ताकि मरीजों को तुरंत बेड मिल सके।”
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...