उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में कैबिनेट की पहली बैठक हुई। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कल पुष्कर सिंह धामी और कई मंत्रियों को देहरादून में राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुष्कर सिंह धामी राज्य के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह जनता और पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आम आदमी की पहुंच में होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वे उत्तराखंड की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करेंगे।