उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-स्खलन क्षेत्र में जल रिसाव कम हो गया है। आपदा प्रबंधन सचिव डॉक्टर रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल आठ सौ तिरसठ इमारतों में दरारें पाई गई हैं और 274 परिवारों को अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तीन करोड़ बासठ लाख रुपये की राशि 242 परिवारों को अग्रिम राहत के तौर पर वितरित की जा चुकी है। मौसम विभाग ने चमौली सहित सात जिलों में 24 और 25 जनवरी को तेज़ बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन क्षेत्र में जल रिसाव कम हुआ
