उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पास करंट की चपेट में आने से 15 लोगों की मृत्यु, सात लोग घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनन्दा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पास करंट की चपेट में आने से पन्द्रह लोगों की मृत्यु हो गई है। चमोली के पुलिस अधीक्षक परमेन्द्र डोभाल ने बताया कि हादसे में सात लोगों के घायल हो गये हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है, जबकि गंभीर घायलों को उपचार के लिये हायर सेंटर भेजा जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी से घटना की पूरी जानकारी ली है।

Related posts

Leave a Comment