उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू करेगी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू करेगी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्‍यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना मैन्युअल ड्रिलिंग शुरू करेगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सुरंग के अन्दर सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। प्राधिकरण के सदस्य सैय्यद अता हसनैन ने कल जानकारी दी कि यह कोशिश की जा रही है कि सुरंग के अंदर बनाए गए 47 मीटर लंबे रास्ते में कोई बाधा न आये। सैय्यद अता हसनैन ने कहा कि तकनीकी कारणों से औगर ड्रिलिंग रोक दी गई है।

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से बात कर उनका हाल जाना और उन्हें बचाव अभियान के बारे में अवगत कराया। मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि सभी एजेंसियां समन्वय के साथ बचाव कार्य में जुटी हैं।

Related posts

Leave a Comment