उड्डयन क्षेत्र के पास देश में परिवहन की रीढ़ बनने की अपार क्षमता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

उड्डयन क्षेत्र के पास देश में परिवहन की रीढ़ बनने की अपार क्षमता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उड्डयन क्षेत्र के पास देश में परिवहन की रीढ़ बनने की अपार क्षमता है। इसमें न केवल घरेलू आवश्‍यकताओं को बल्कि वैश्विक उड्डयन उद्योग की जरूरतों को भी पूरा करने की क्षमता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज नई दिल्‍ली में नागरिक उड्डयन कार्गो के 13वें अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन- पुरस्‍कार समारोह में कोविड के बाद ‘विकास की गति’ विषय पर चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि उड्डयन क्षेत्र की एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर जीएसटी, नये हवाई अड्डे, वर्तमान हवाई अड्डों की क्षमता और माल भाड़े सहित कई चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार ने कई कदम उठाए।

पिछले आठ वर्षों के दौरान 74 से 140 हवाई अड्डों की उड्डयन क्षेत्र में विकास के रूप में चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि अगले 10 से 15 वर्षों में एक हजार से दो हजार तक हवाई जहाज नागरिक उड्डयन क्षेत्र के बेड़े में शामिल हो जाएंगे।

इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई अड्डों, माल ढुलाई प्रबंधन एजेंसियों, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों, प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्रदान किए।

Related posts

Leave a Comment