ईरान में एक समारोह के दौरान दो बम धमाकों में 100 से अधिक लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। दक्षिण पूर्वी शहर करमान के उस कब्रिस्तान में एक सालगिरह कार्यक्रम के दौरान यह विस्फोट हुआ, जहां सुलेमानी को दफनाया गया था। वर्ष 2020 में पड़ोसी इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए जनरल सुलेमानी की याद में यह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें 9सैकड़ों लोग भाग लेने जा रहे थे। सुलेमानी को ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के बाद सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में देखा जाता था। अभी तक किसी भी समूह ने हमलों का दायित्व नहीं लिया है।
ईरान में एक समारोह के दौरान दो बम धमाकों में 100 से अधिक लोग मारे गए और कई अन्य घायल
