संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गजा युद्ध में संघर्षविराम के प्रस्ताव पर अमेरिका के वीटो करने के बाद ईरान ने मध्य-पूर्व में अनियंत्रित विस्फोटक स्थिति होने की चेतावनी दी है।
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबदुल्लाहियन ने संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र के अनुच्छेद 99 का प्रयोग करने के संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के निर्णय की सराहना की है। अनुच्छेद 99 में कहा गया है कि महासचिव अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर खतरा होने की स्थिति में सुरक्षा परिषद का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।