ईरान ने देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में नौ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

ईरान ने देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में नौ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

ईरान में खुफिया मंत्रालय ने कल बताया कि देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में नौ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए नागरिक जर्मनी, पोलैंड, इटली, फ्रांस, नीदरलैंड्स, स्वीडन और अन्य देशों के हैं।

ईरान में तीन सप्ताह से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सुरक्षा बलों की हिंसा में दर्जनों प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। तीन सप्‍ताह पहले 22 वर्षीय कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। ईरान की पुलिस ने अमिनी को कथित रूप से अनिवार्य हिजाब को वहां के नियमों के अनुरूप नहीं पहनने पर गिरफ्तार किया था।

Related posts

Leave a Comment