इसरो सौर ऊर्जा की गणना करने वाला ऐसा एप्लीकेशन उपलब्‍ध करायेगा, जो विश्‍व में किसी भी क्षेत्र की सौर ऊर्जा क्षमता को माप सकेगा

इसरो सौर ऊर्जा की गणना करने वाला ऐसा एप्लीकेशन उपलब्‍ध करायेगा, जो विश्‍व में किसी भी क्षेत्र की सौर ऊर्जा क्षमता को माप सकेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो जल्‍द ही सौर ऊर्जा की गणना करने वाला ऐसा एप्लीकेशन उपलब्‍ध करायेगा, जो विश्‍व में किसी भी क्षेत्र की सौर ऊर्जा क्षमता को माप सकेगा।

ग्लासगो में, कॉप-26 शिखर सम्‍मेलन में, ‘स्‍वच्‍छ प्रौद्योगिकी नवाचार और तैनाती को गति’ देने से जुड़े सत्र में श्री मोदी ने कहा कि उपग्रह से प्राप्‍त आंकडों के आधार पर, इस कैलकुलेटर के माध्‍यम से विश्‍व के किसी भी स्थान की सौर ऊर्जा क्षमता की गणना की जा सकेगी। श्री मोदी ने कहा कि यह ऐप सौर परियोजनाओं की स्थि‍ति तय करने में उपयोगी होगा और ‘एक सूर्य, एक विश्‍व और एक ग्रिड’ अभियान को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा पूरी तरह से स्वच्छ और सतत है लेकिन चुनौती यह है कि सौर ऊर्जा सिर्फ दिन में मिलती है और मौसम पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि ‘एक सूर्य, एक विश्‍व और एक ग्रिड’ इस समस्या का हल है।

Related posts

Leave a Comment