इजरायल ने प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी की हत्या के हिजबुल्लाह के कथित प्रयास को गंभीर गलती बताया है। इजरायल के प्रधानमंत्री ने लेबनान से कल इस ड्रोन हमले के कुछ घंटों बाद यह बात कही। इस हमले में उत्तरी तटीय शहर सीजारिया स्थित नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी उस समय घर पर नहीं थे और ड्रोन हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा कि यह हमला उन्हें इजरायल के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दुश्मनों से युद्ध जारी रखने से नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इजरायल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...