इंडोनेशिया में नए राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी

इंडोनेशिया में नए राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी

इंडोनेशिया में नए राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी है। जीवन-यापन से जुड़ी समस्याओं और मानवाधिकारों से संबंधित चिंताओं के बीच लगभग बीस करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मौजूदा राष्ट्रपति जोको विडोडो ने अधिकतम दो कार्यकाल पूरा कर लिया है, इसलिए इस बार के चुनाव से पिछले दस वर्षों बाद नेतृत्व में पहला बदलाव होगा।

चुनाव आयोग से शुरुआती नतीजे आज शाम तक घोषित कर दिये जाने की संभावना है, लेकिन अंतिम परिणाम आने में 35 दिनों का समय लग सकता है।

Related posts

Leave a Comment