क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की अगुआई में इंडिया मास्टर्स ने कल रात रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर पहला इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 खिताब जीत लिया है। विनय कुमार और शाहबाज नदीम की शानदार गेंदबाजी के कारण पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स 7 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया मास्टर्स ने मात्र 17 ओवर 1 गेंद में जीत हासिल कर ली। अंबाती रायडू ने 50 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...