इंडिया पोस्‍ट ने लॉजिस्टिक सेवाओं के लिए अखिल भारतीय व्‍यापार परिसंघ और तृप्‍ता टैक्‍नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर किये हस्‍ताक्षर

इंडिया पोस्‍ट ने लॉजिस्टिक सेवाओं के लिए अखिल भारतीय व्‍यापार परिसंघ और तृप्‍ता टैक्‍नोलॉजी के साथ समझौता ज्ञापन पर किये हस्‍ताक्षर

इंडिया पोस्‍ट ने लॉजिस्टिक सेवाओं के लिए अखिल भारतीय व्‍यापार परिसंघ और तृप्‍ता टैक्‍नोलॉजी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये हैं। यह समझौता ज्ञापन छोटे और मझौले व्‍यपारियों के लिए लाभदायक होगा। ये व्‍यापारी लॉजिस्टिक्‍स सेवा प्रदाता के रूप में इंडिया पोस्‍ट का इस्‍तेमाल कर सकेंगे।इंडिया पोस्‍ट, अखिल भारतीय व्‍यापार परिसंघ और तृप्‍ता टैक्‍नोलॉजी की साझेदारी व्‍यापारियों के लिए मददगार होगी। यह साझेदारी असंगठित क्षेत्र के छोटे और मझौले व्‍यवसाय तथा अखिल भारतीय व्‍यापार परिसंघ के सशक्‍त व्‍यापार आधार के लिए अंतिम छोर तक सेवा प्रदान करने की सुविधा प्रदान करेगी। यह समझौता ज्ञापन ई-कॉमर्स को छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाने में म‍हत्‍वपूर्ण साबित हो सकता है। इससे हजारों व्‍यापारी लाभान्वित हो सकते हैं।

इस अवसर पर संचार राज्‍य मंत्री देवूसिंह चौहान ने इंडिया पोस्‍ट के पार्सल के काम को कारगर बनाने की दिशा में इस समझौता ज्ञापन को एक महत्‍वपूर्ण पहल बताया। देवूसिंह चौहान ने कहा कि वित्‍तीय समावेशन सेवाओं के साथ बैकिंग और बीमा सेवाओं की भी सुविधा इंडिया पोस्‍ट से जोडी गई हैं।

Related posts

Leave a Comment