इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने

इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड टैस्‍ट क्रिकेट में छह सौ विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज श्रृंखला के चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन ओल्‍ड ट्रेफर्ड मैदान पर ट्रेविस हेड को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले जेम्‍स एंडर्सन ने यह सफलता हासिल की थी।

स्‍टुअर्ट ब्रॉड पांचवें ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छह सौ विकेट प्राप्त किये हैं। उनसे पहले स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न और अनिल कुंबले तथा तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडर्सन ने यह उपलब्धि हासिल की है। 36 वर्षीय स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने 2007 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

Related posts

Leave a Comment