आस्‍ट्रेलिया के साथ सुरक्षा समझौते पर अमेरिका और ब्रिटेन की अंतर्राष्‍ट्रीय आलोचना

आस्‍ट्रेलिया के साथ सुरक्षा समझौते पर अमेरिका और ब्रिटेन की अंतर्राष्‍ट्रीय आलोचना

आस्‍ट्रेलिया के साथ किये गए नये सुरक्षा समझौते पर अमेरिका और ब्रिटेन को अंतर्राष्‍ट्रीय आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बीबीसी के अनुसार अमेरिका और ब्रिटेन ने आस्‍ट्रेलिया को परमाणु पनडुब्‍बी बनाने की प्रौद्योगिकी उपलब्‍ध कराने संबंधी इस सुरक्षा समझौते को चीन को प्रत्‍युत्‍तर देने के संदर्भ में देखा जा रहा है।

फ्रांस ने इस पर नाराजगी व्‍यक्‍त की है जबकि चीन ने इन तीनों देशों पर शीत युद्ध की मंशा का आरोप लगाया है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और आस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मोरिसन ने बुधवार को ऑक्‍स नाम के इस समझौते की घोषणा की थी।

Related posts

Leave a Comment