राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने झारखंड विधानसभा चुनाव, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला झारखंड के पार्टी प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव की अध्यक्षता में रांची में हुई पार्टी नेताओं की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि चूंकि उनकी पार्टी गठबंधन का एक प्रमुख सहयोगी दल है, इसलिए पार्टी राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर समझौता करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का फार्मूला जल्द ही तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर जे डी ने सीटों और उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है, जिसे पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के पास भेजा जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...