आम लोग बिना कोई पर्ची भरे बैंक से एक समय में 2000 रूपये के दस नोट बदल सकते हैं: RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज कहा कि आम लोग बिना कोई पर्ची भरे बैंक से एक समय में दो हजार रूपये के दस नोट बदल सकते हैं। RBI ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि बीस हजार रूपये तक बदलने के लिए कोई पहचान पत्र जमा कराने की आवश्यकता नहीं है।

RBI ने कहा है कि लोग इस वर्ष तीस सितंबर तक दो हजार रूपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करा सकते हैं या इन्हें अन्य नोटों में बदल सकते हैं। दो हजार रूपये का नोट वैध बना रहेगा। हाल ही में RBI ने दो हजार रूपये का नोट वापस ले लिया है।

Related posts

Leave a Comment