आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को आज तड़के विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की अदालत मे पेश किया गया। अपराध अनुसंधान विभाग ने अदालत में हिरासत याचिका दाखिल की थी जबकि चंद्रबाबू नायडू के वकीलों ने जमानत याचिका दायर की थी। चंद्रबाबू नायडू और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ आरोपों में अनुबंधों में हेरफेर करना, सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करना और कौशल विकास निगम की आड़ में एक धोखाधड़ी योजना को अंजाम देना शामिल है। विवादित परियोजना में 3 हजार 356 करोड़ रुपये की लागत आई थी जिसमें राज्य सरकार का 10 प्रतिशत योगदान था, जबकि सीमेन्स कंपनी ने 90 प्रतिशत फंडिंग की थी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...