सीरिया में आंतकी गुट इस्लामिक स्टेट का सरगना अबु इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी अमेरिकी विशेष बलों की आतंकरोधी कार्रवाई में मारा गया है। यह जानकारी कल रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने दी। उत्तर-पश्चिम सीरिया में बुधवार की रात में एक छापे के दौरान अमेरिकी सुरक्षाबलों द्वारा घिर जाने के बाद उसने स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को विस्फोट से उडा दिया। लगभग 50 अमरीकी विशेष कार्रवाई बल हेलीकॉप्टरों से विद्रोहियों के कब्जे वाले सीरिया में उतरे और आंतकियों के खिलाफ करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इस कार्रवाई में चार नागरिक और पांच लडाके भी मारे गये। दस नागरियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...