आज हिंदी दिवस है। आज ही के दिन 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में लागू किया था।
हिन्दी दिवस देश में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी है। हिन्दी दिवस को पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाता है, जिसे हिन्दी पखवाड़ा के नाम से जानते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रचित एक विशेष कविता हिन्दी को कुछ इस तरह बयां करती है।
गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में अमित शाह ने उन महान विभूतियों को नमन किया जिन्होंने हिंदी के संरक्षण और प्रचार में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधती है। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात के सूरत में दूसरे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे।