आज विश्‍व एड्स दिवस है, इस बार का विषय है- सामुदायिक नेतृत्व

आज विश्‍व एड्स दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस विश्व भर में लोगों को एच.आई.वी. वायरस के प्रति जागरूक करने और एकजुट होकर इससे निपटने के लिए मनाया जाता है। यह दिन एच.आई.वी. से ग्रसित लोगों को समर्पित हैं।

इस बार विश्‍व एड्स दिवस का विषय है- सामुदायिक नेतृत्व। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार, तीन करोड़ नब्बे लाख से अधिक लोग एच.आई.वी. से पीड़ित हैं। इस साल विश्व भर में एच.आई.वी. से ग्रस्त छह लाख तीस हजार लोगों की मृत्यु हुई है।

Related posts

Leave a Comment