आज राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस है। उपभोक्ता आंदोलन के महत्व को उजागर करने और प्रत्येक उपभोक्ता के अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 24 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू किया गया था। इस अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को दोषपूर्ण सामान, सेवाओं में कमी और अनुचित व्यापार के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा उपाय प्रदान करना है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने लोगों से अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में सजग रहने और एक जागरूक उपभोक्ता बनने का संकल्प लेने को कहा है।