आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है, राष्ट्रपति नई दिल्ली में 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी

आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है, राष्ट्रपति नई दिल्ली में 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी

आज शिक्षक दिवस है। यह दिवस महान शिक्षाविद, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2023 प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह वह अवसर है जब समूचा राष्‍ट्र शिक्षकों का सम्‍मान करने और छात्रों के भविष्‍य निर्माण के लिए शिक्षकों की सेवाओं और प्रयासों को मान्यता देता है।

Related posts

Leave a Comment