आज के अखबारों की सुर्खियां 18 अक्टूबर 2021

आज के अखबारों की सुर्खियां 18 अक्टूबर 2021

गृह मंत्री अमित शाह का ये कहना कि सर्जिकल स्‍ट्राइक से भारत दे सकता है कड़ा संदेश। सीमाओं से छेड़छाड़ पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, हिन्‍दुस्‍तान सहित सभी अख़बारों की प्रमुख ख़बर है। लोकसत्‍य ने गृह मंत्री के इस बयान को दिया है कि कश्‍मीर में दखलअंदाजी न करें पाकिस्‍तान।

नवभारत टाइम्‍स ने अरुणाचल प्रदेश में सेला टनल की खुदाई पूरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस टनल के शुभारम्‍भ को प्रमुखता से लिया है। पत्र लिखता है- एल.ए.सी. तक आसानी से जाएंगे जवान। हर मौसम में आवाजाही हो सकेगी। दैनिक जागरण ने रक्षा मंत्री के इस बयान को प्रमुखता दी है आतंकवाद गैर जिम्‍मेदार देशों का हथियार है। कोरोना की चुनौतियों से निपटने में हमारा लोहा सारी दुनिया ने माना, राजस्‍थान पत्रिका की पहली ख़बर है। स्‍वास्‍थ मंत्री मनसुख मां‍डविया का यह कहना कि एक सौ करोड़ कोविड रोधी वैक्‍सीन का आंकड़ा छूने की उपलब्धि का जश्‍न मनाने की तैयारी की गई है, को दैनिक भास्‍कर ने प्रमुखता से दिया है। राष्‍ट्रीय सहारा की ख़बर है- भारतीय वैक्‍सीन को तीस देशों की मंजूरी। पत्र लिखता है- बृहस्‍पतिवार को जम्‍मू-कश्‍मीर में सबसे ज्‍यादा लोगों को टीके लगाने का लक्ष्‍य हासिल किया गया है। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्‍कूलों में होंगी। सी.बी.एस.ई. का ये फैसला जनसत्‍ता सहित सभी अख़बारों में हैं। पत्र लिखता है- कि इस कार्यक्रम की घोषणा 18 अक्‍तूबर को की जाएगी। बांग्‍लादेश में मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले की ख़बर को दैनिक जागरण सहित सभी अख़बारों ने लिया है। दिल्‍ली एन.सी.आर. में आज से लागू होगा ग्रेडेड रिस्‍पोंस एक्‍शन प्‍लान- ग्रेप, लिखता है अमर उजाला। पत्र के अनुसार प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश। राष्‍ट्रीय सहारा ने सुविधा शीर्षक से लिखा है- एम्‍बुलेंस का भी काम करेगी रैपिड रेल। पत्र लिखता है- एन.सी.आर. के बड़े मार्ग ट्रेन के रास्‍ते पर होंगे।

Related posts

Leave a Comment