आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 24 अक्टूबर 2024

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 24 अक्टूबर 2024

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति षी चिन फिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता की खबर आज लगभग सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। जनसत्‍ता लिखता है- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा परस्‍पर सम्‍मान से ही शांतिपूर्ण और स्थिर हो सकते हैं भारत-चीन संबंध।

नवभारत टाइम्‍स ने इस खबर को सुर्खी बनाते हुए लिखा है- 50 मिनट मीटिंग, 5 साल की कसर पूरी।

अमर उजाला के शब्‍द हैं- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सीमा पर शांति व स्‍थायित्‍व हो प्राथमिकता, हमारे संबंध विश्‍व के लिए भी अहम। हरिभूमि लिखता है- पांच साल बाद मिले मोदी- चिन फिंग, पीएम मोदी ने चीन को दिया स्‍पष्‍ट संदेश।

हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के संबोधन को सुर्खी बनाते हुए लिखा है-भारत युद्ध नहीं, संवाद कूटनीति का समर्थक।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा भारत के टाइफाइड टीके को डब्‍ल्‍यू एच ओ से मिली मंजूरी की खबर अमर उजाला में है।

Related posts

Leave a Comment