हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणामों को लगभग सभी अखबारों ने मुख पृष्ठ पर स्थान दिया है। पंजाब केसरी की सुर्खी है- हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक, मोदी का मैजिक बरकरार। अमर-उजाला के अनुसार- भाजपा के लिए संजीवनी, फिर चमका ब्रांड मोदी। वहीं, दैनिक जागरण के शब्द हैं- जम्मू-कश्मीर में 29 सीटें जीत कर भाजपा पहले से हुई मजबूत, पीडीपी सिर्फ तीन सीटों पर सिमटी। वीर-अर्जुन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान को सचित्र दिया है- शांतिपूर्ण चुनाव, संविधान और लोकतंत्र की जीत। राष्ट्रीय सहारा ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हवाले से लिखा है- पेट्रोल पम्प टॉयलेट के लॉक खुले रखें, नहीं तो लाइसेंस होंगे रद्द। राजस्थान पत्रिका की खबर है- वन्दे भारत मेट्रो ट्रेन का परीक्षण सफल, ट्रायल के दौरान पचास किलोमीटर की दूरी तय की।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...