आज का राशिफल 4 जनवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल 4 जनवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: परिजनों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए मार्ग खुलेंगे। दुर्घटनादि से बचें। जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के व्यक्तियों के साथ दूर रहने की वजह से आपको थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन अभी आप पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके द्वारा आप अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। उसी से संबंधित योजना और काम की बातों पर ध्यान देने के लिए आपको प्रलोभन से दूर रहने की आवश्यकता होगी। आज आपके लिए लाभदायक समय है। सभी काम पूर्ण हो सकते हैं।

वृषभ राशि: दिन की शुरुआत में आलसी रवैया रहेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। चिंता रहेगी। आज का दिन अच्छा बना हुआ है। आज बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त बने रहेंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव अभी नजर आ रहा है। फिर भी आप पूरी तरह से समाधानी नहीं है। इसलिए अपने अंदर पैदा हो रही भावनाएं केवल आपकी इच्छा है, या आपका परिस्थिति के प्रति लालच बढ़ रहा है। इस बात को जानकर काम करते रहें।

मिथुन राशि: माता—पिता के साथ समय व्यतीत होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कलह से बचें। शरीर पीड़ा रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपेक्षा न करें। आज अपने विचारों को भटकने ना दें, केवल विचार करते रहने की वजह से आप अपनी क्षमता अनुसार काम नहीं कर पा रहे हैं। आपको फिलहाल अधिक मेहनत लेकर कठिन परिस्थिति को अपने पक्ष में करने की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों की बढ़ रही नाराजगी को दूर करने की कोशिश करनी होगी। आज भाग्य उन्नति के शुभ अवसर बन रहे हैं। इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं।

कर्क राशि: व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। वाहन पर खर्च होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम है। किसी बड़ी तकलीफ से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। नए लोगों के साथ जान पहचान बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सकारात्मक बने रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास को तुरंत फल प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति के साथ नए से हुई जान पहचान आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आज सामाजिक रूप से विशेष मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि: अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। मित्रों की मदद से रुके काम होंगे। तनाव व चिंता का वातावरण रहेगा, जोखिम न लें। दुर्घटनादि से हानि संभव है। कुछ लाभ होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय को परिवार के लोगों के द्वारा नकारा जा सकता है। फिर भी आप परिस्थिति पर वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अधिक भावुक महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। आज आपके लाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: मनोनुकूल माहौल मिलेगा। दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी। अचानक लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विवाद न करें। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आसपास के लोगों पर बना रहेगा। आपके व्यक्तित्व की वजह से आप अपने से कम उम्र के लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। परिवार के लोगों की तकलीफों को दूर करने की कोशिश जारी रहेगी। आपके द्वारा किसी को पैसों से संबंधित की गई मदद फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी विशेष कार्य को संपन्न करने में आपका समय व्यतीत होगा। संतान से सुख मिल सकते हैंं।

तुला राशि: आमदनी में आज बढ़ोत्तरी होगी। भय, चिंता व तनाव रहेंगे। विवाद, चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। परिवार में और आपके व्यक्तिगत जीवन में भी खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की वजह से खुद के प्रति आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आज काम से संबंधित रखे सभी टारगेट आसानी से पूरे होंगे। अभी आपको व्यक्तिगत जीवन में नए से लक्ष्य रखने की आवश्यकता होगी। आज किसी रुके हुए पारिवारिक कार्य को पूर्ण करेंगे। सामाजिक सम्मान प्राप्त करने के योग भी हैं।

वृश्चिक राशि: व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें। हानि संभव है। आज किसी धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। नए काम की शुरुआत या किसी काम से संबंधित रिस्क लेते समय आपको अपनी क्षमता का अंदाज लगाने की आवश्यकता होगी। फिलहाल आप मौज-मस्ती के मूड में नजर आ सकते हैं। लेकिन, इसकी वजह से अपनी बातों पर नजरअंदाज न होने दें। कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गैर जिम्मेदार व्यक्ति की इमेज भी बन रही है, इस बात का ध्यान रखें।

धनु राशि: यात्रा करने का मन है पर आप निर्णय लेने में कमजोर हैं। अस्वस्थता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह रहेगा। लाभ बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यक्तिगत बातों में बदलाव लाने का प्रयास आपका जारी रहेगा। गलत लोगों की संगत का असर आप पर बुरा हो सकता है, इसलिए आसपास के लोगों को परखने की आवश्यकता होगी। व्यक्तिगत जीवन के बारे में जरूरत से अधिक बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें। मित्र परिवार के साथ हो रहे झगड़ों की वजह से आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनैतिक या सामाजिक संबंधों का लाभ भी मिलेगा।

मकर राशि: मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पैसों से संबंधित तनाव का सामना आज हो सकता है, लेकिन इस इस तकलीफ को दूर करने के लिए परिवार पूरा आपका सहयोग देगा। आपके द्वारा हुई गलती को माफी भी मिल सकती है, इसलिए रिलेशनशिप को ठीक करने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आज मातृ सुख मिलने के योग हैं। समय पूर्णतः आपके पक्ष में है।

कुम्भ राशि: लंबे समय से आप जो चाहते थे वह कार्य आज सम्भव हो सकता है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। आलस्य रहेगा। प्रयास बेकार रहेंगे। संतान की विद्या संबंधी अहम काम होने के योग हैं। आज जायदाद संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। सभी कामों को एक ही दिन में निपटाने की आपकी कोशिश आपके ऊपर दबाव बना रही है। इसलिए जिस काम में आप किसी का साथ या मदद ले सकते हैं, ऐसे कामों को बांटने की आवश्यकता होगी। काम से संबंधित ठीक से योजना बनाकर उस पर काम करने की कोशिश करें। वरना, कोई भी काम पूरा हो पाना आज मुश्किल लग रहा है।

मीन राशि: निजी जीवन में आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। आज निवेश शुभ रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा। आज दुश्मनों पर वर्चस्व स्थापित हो सकता है। पुराने मित्रों के साथ मेलजोल तथा विचार-विमर्श आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। परिवार से दूर रहने वाले व्यक्ति के साथ आज मुलाकात हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण बातों के लिए आपको फिलहाल इंतजार ही करना होगा। अपना संयम खोने न दें। आपके अंदर बढ़ रहा चिड़चिड़ापन महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ वाद-विवाद उत्पन्न करा सकता है। सतर्कता बनाए रखें।

Related posts

Leave a Comment