आज का राशिफल 17 फरवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

आज का राशिफल 17 फरवरी 2022 सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी लेकिन संतान को कोई उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है जिससे आप प्रसन्न होंगे. संतान से संबंधित कोई भी समस्या सामने आए तो उसका निदान अवश्य करें. संतान से आज किसी भी हाल में विवाद न करें. विवेक से कार्य करें। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, सहयोगियों का भी साथ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक होगा।

वृषभ राशि: भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगेगा। अगर आप अपने भविष्य के लिए कोई निर्णय ले रहे है, तो बहुत सोच समझ के लें। ऑफिस में किसी अनुभवी की मदद से आपका काम जल्द ही पूरा हो जायेगा, पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए, बाहर का जंग फूड खाने से बचें।

मिथुन राशि: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनायेंगे। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये आपको दूसरे लोगों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने उलझे हुए रिश्तों को सुलझाने के लिहाज से दिन अच्छा है।

कर्क राशि: समय रहते अपने कार्यो का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। कार्यस्थल पर सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आसपास के कुछ लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। परिवार वालों के किसी काम से यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑफिस में बॉस से आपको कोई पुरस्कार मिलेगा।

सिंह राशि: अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। सन्तान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा। इस राशि के छात्रों को शिक्षक का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही उनके कई प्रश्न सॉल्व भी हो जायेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा। बच्चों को गलत संगत से दूर रहना चाहिए। लवमेटस अपने साथी को चॉकलेट देंगे। परिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में मिठास आयेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कन्या राशि: अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। आपको किस्मत को बदलने के अच्छे मौके मिलेंगे। दोस्तों से अपनी मन की कुछ बातें शेयर करेंगे, इससे आपको अच्छा महसूस होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे।

तुला राशि: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं। आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होगा। होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलेगा।

वृश्चिक राशि: नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आप मेहनत और लग्न से काम करेंगे। साथ ही आपको काम में सफलता भी मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी बड़ी पार्टी में कोई मनचाहा पद मिलेगा। बच्चे किसी रिश्तेदार के घर जाने की जिद कर सकते हैं।

धनु राशि: अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें।संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर प्राप्त होंगे। आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जाएंगे। वहां आपको एक साथ कई चीजें पसंद आ सकती हैं। किसी काम से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, उससे काम में सफलता भी मिलेगी।

मकर राशि: प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगी।

कुम्भ राशि: अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपके चारों तरफ खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों को तरक्की के कई नये ऑप्शन मिलेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपकी रुचि किसी एक चीज के प्रति अधिक रहेगी।

मीन राशि: कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं। आज पूर्ण एकाग्रता से काम करें.किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपको कुछ रोचक अनुभव प्राप्त होंगे। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment