मेष राशिफल: आप महसूस करेंगे कि परिजन आपकी ज़रूरतों को नहीं समझते हैं। ख़ुद में बदलाव लाने के लिए आज ईमानदार कोशिश करने की पहल कर सकते हैं। वित्त संबंधी दिक्कतें खत्म होंगी। आज कोई आपके आर्थिक सहयोग से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। करियर के लिए दिन अच्छा है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें।
वृषभ राशिफल: आप की आदतों से परिजन परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव हावी रहेगा। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलेगा। कार्य विस्तार के योग हैं। नौकरी में तनाव के चलते बदलाव सम्भव है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज पूरा हो सकता है। कोई फ़ैसला लेते समय दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें।
मिथुन राशिफल: आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। चिकित्सा से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। निजी जीवन में दूसरों का प्रवेश रोकें। आपका मज़ाकिया स्वभाव वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। परिवार के साथ भ्रमण वग़ैरह आनन्ददायक सिद्ध होंगे।
कर्क राशिफल: दिन की शुरूवात प्रसन्नता पूर्वक होगी। परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा एवं व्यस्तता रहेगी। पेट से सम्बंधित पीड़ा सम्भव है। न्याय कार्य सहजता से होंगे। आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। अच्छे पकवान बनाकर उसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। किसी रिश्तेदार के यहाँ से अच्छी ख़बर मिलेगी जो आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी।
सिंह राशिफल: संतान के परिणय सम्बन्ध की चर्चा आने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी अपने की सहायता करनी पड़ेगी। स्वाँस से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। विवादित मसलों में सब्र का बांध न टूटने दें। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप हो सकती है।
कन्या राशिफल: आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। पिता के साथ विशेष चर्चा होगी। परिजनो के व्यवहार से मन दुखी होगा। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज क़ीमती पलों को ख़्याली पुलाव पकाने में न गँवाएँ।
तुला राशिफल: नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्य विस्तार के योग हैं। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। ऊर्जा के ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ।
वृश्चिक राशिफल: आप की कार्यशैली से सहकर्मी प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध मज़बूत होंगे। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। गुप्त रोग से ग्रसित रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। वित्त— आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है।
धनु राशिफल: लम्बे समय से चले आ रहे प्रशासनिक कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आप की आदतों से आप स्वयं दुविधा में रहेंगे। प्रेम प्रसंग में प्रविष्ट होंगे। न्याय पक्ष मज़बूत होगा। बेहतर ज़िन्दगी के लिए व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे।
मकर राशिफल: परिवार में स्वजनों के साथ समय बीतेगा। मांगलिक कार्य में धन खर्च होगा। नए मित्र बनेंगे। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। मशीनरी के प्रयोग से काम आसान होंगे। आज वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। ख़ुद को एक ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएँ। जिंदगी की दिक़्क़तों से दिल छोटा न करें।
कुंभ राशिफल: कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा होगी। भाइयों से संबंध मज़बूत होंगे। राजकार्य सहज होंगे। मानसिक अस्थिरता रहेगी। आज दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।
मीन राशिफल: कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी मिलेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी। किसी अजनबी की मदद करने का अवसर मिलेगा। आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन है। ऐसे काम करेंगे जिनसे आपको ख़ुशी मिले। फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन हो सकता है।