आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 26 दिसंबर 2021

मेष राशि: आज का दिन मिलाजुला रहेगा, कई मामलों में आपको बाधाओं का सामना करना होगा, कार्य बाधित हो सकता है। आज आपके लिए सलाह है कि साहस और लगनशीलता के काम करें। आपके आत्मबल और चतुराई से विरोधी परास्त होंगे। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा। धर्म-कर्म में शामिल हो सकते हैं, नया काम शुरू करना शुभ रहेगा। आज भाग्‍य आपका साथ देगा। आपको अजनबी लोगों से सहयोग मिल सकता है। आज संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विवाहयोग्य संतान के विवाह प्रस्ताव आने के जबर्दस्त योग बने हुए हैं। इसके लिए प्रयास भी कर सकते हैं। आज आपके लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल रहेंगी। समाज में आप अहम मुकाम हासिल करेंगे।

वृषभ राशि: दिन की उपयोगिता को समझें। संबंधो को बिखरने से रोकें। आप के अपने ही आप को दूर कर रहे हैं। आप बहुत जल्द लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा निरस्त होगी।आज कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा। अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। आज आपको पारिवारिक मामलों में परेशानी हो सकती है। गृहस्थी में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। आर्थिक पक्ष भी आज आपकी चिंता का कारण हो सकता है। धन के मामले में आपको गलत तरीकों से बचना चाहिए। कहीं से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पुराने परिचित और मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज संयम से काम लें, अति उत्साह से काम प्रभावित होगा।

मिथुन राशि: दिन की शुरूआत में तनाव रहेगा जो दिन के अंत तक ख़त्म होगा। घर की साज सज्जा या मरम्मत पर खर्च होगा। नए सम्बंध बनेंगे जो आपका रुका कार्य पूरा करवाएंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उलझनों का सामना करना होगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किये गए कार्यों का विरोध हो सकता है। परिवार की समस्याओं के संबंध में सोच-विचार कर निर्णय लें, अन्यथा परेशानी आएगी। संतान से संबंधित श्रेष्ठ सुख प्राप्त होगा। संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है जिसके कारण आप गर्वित महसूस करेंगे। आज जोखिम भरे फैसले न करें। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी तैयारियां हो सकती हैं।

कर्क राशि: व्यापार विस्तार के लिए उचित परामर्श मिलेगा। भाइयों से स्नेह मिलेगा। परिजनों के व्यवहार से मन में असंतोष रहेगा। क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ समय बीतेगा।सामाजिक रूप से किसी अच्छे काम की शुरुआत होगी। मांगलिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति रहेगी। आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए खासा शुभ रहेगा। आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज कई लोग मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं , उलझनों से खुद फंसने से बचाएं और सोच-समझकर निर्णय लें। किसी अधूरे कार्य को आप चाहें तो सूझ-बूझ से निबटा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि सुख-दुख को लेकर परेशान ना हों। अपने पुरुषार्थ से आप भाग्य का फल प्राप्त कर पाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा।

सिंह राशि: आप अपने व्यवहार को नम्र रखें। वाणी पर नियंत्रण के साथ तौर तरीक़े को सीखें। पेट से सम्बंधित पीड़ा सम्भव है। आजीविका के लिए यात्रा करना होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में कमी आएगी। आज घर में विवाद तथा व्यर्थ की कहासुनी से बचें। सभी परिजनों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। आज सिंह राशि के व्यक्ति सिंह के समान मजबूत और प्रभावशाली नजर आएंगे, इन्हें अल्प प्रयास से ही कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ आपको प्रसन्नता और आनंद मनाने का अवसर प्रदान करेगा। कारोबार के मामले में दिन ज्ञान और अनुभव वृद्धि करने वाला है। कारोबार में आपकी पहचान बढ़ेगी। अच्छी डील भी आपको मिल सकती है। सूर्यदेव आपके प्रभाव को भी बढ़ाने का काम करेंगे। लंबे समय से जो काम अधूरे हैं उन्हें पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है, इस विषय पर आपको ध्यान देना चाहिए। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

कन्या राशि: पुराने रुके कार्यों को करना होगा। अधिकारी वर्ग आप के काम से खुश होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। मेहमानों का आगमन मन को सुख देगा। खर्च की अधिकता रहेगी। आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो। आपकी राशि वालों के लिए दिन शुभ और आनंद लेकर आया है। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यकुशलता से प्रभाव और सम्मान हासिल कर पाएंगे। कई दिनों से उलझे मामले भी आज सुलझ सकते हैं। जिन लोगों के सितारे इन दिनों सही नहीं चल रहे हैं उन्हें आंख और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है जिससे इनका कुछ जरूरी काम अटक सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज समय को बातों में नष्ट ना करें, समय से काम करेंगे तो अवसर का लाभ ले पाएंगे।

तुला राशि: जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुक्सान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंदकारक है। बुद्धि और कार्यकुशलता से जहां कार्यक्षेत्र में सफल होंगे वहीं कारोबार में भी वाणी व्यवहार से आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और तालमेल बना रहेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। आज आप किसी शुभ मांगलिक कार्य में भाग लेंगे, ऐसा भी संयोग बन रहा है। भाग्य आपका साथ देगा। संतान को कोई समस्या आ सकती है, ऐसी स्थिति में निराकरण के प्रयास करें। नए काम की शुरुआत हो सकती है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि: आपके भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। मंगल की राशि वृश्चिक वालों के लिए आज का दिन कार्यस्थल पर बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशानी का है। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समस्या का समाधान हो जायगा। मित्रों व सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशी प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज सगे-संबंधियों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा, जीवनसाथी से भी आप आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। कुछ कठिन लगने वाले काम भी आज बन सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए कुछ लोग निवेश, नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कुछ लोग चिंतित होंगे, देवी सरस्वती की आराधना करना शुभ होगा। पड़ोसियों से किसी मुद्दे को लेकर विवाह से बचें।

धनु राशि: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा चल रही है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। आज जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बनेगी। राशि स्वामी गुरु की शुभ स्थिति से आज का आप आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास से लाभ पाएंगे। कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। मित्रों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। वैसे आज कुछ लोगों को घर-गृहस्थी से जुड़े मुद्दों को लेकर परेशानी हो सकती है। वाहन की जांच कर लें नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय हो सके तो आज टाल दें। भाग्य का दिनभर साथ मिलता रहेगा।

मकर राशि: आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति मजबूत बनी हुई है। काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। इससे मानसिक शांति भी बनी रहेगी। आज मकर राशि के लोग लगनशीलता और परिश्रम से अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगें। जिन लोगों के परिवार में बीते कुछ समय से परेशानी और तनाव का माहौल बना हुआ था उनके संबंध और घर गृहस्थी में बसंत की बयार बहेगी। मित्रों और परिचितों से संपर्क होगा, सहयोग भी पाएंगे। चल अचल संपत्ति से जुड़े मुद्दे भी आज हल हो सकते हैं। दिन कुल मिलाकर आज व्यस्तता भर रहेगा। भाग्य का मिलाजुला साथ रहेगा।

कुम्भ राशि: बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। वैसे आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इन्हें आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य ठीकठाक रह सकता है। योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मेहनत लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। घर-परिवार में सगे-संबंधियों और मित्रों का आगमन हो सकता है। दूर रहने वाले संबंधियों से भी संपर्क संभव है। आज आपके लिए बेहतर होगा अपने काम पर फोकस करें, तर्क-वितर्क से लाभ नहीं नुकसान होगा। किसी राजकीय कार्य में सफल होंगे। युवाओं को इंटरव्यू परीक्षा आदि में सफलता मिल सकती है। एकाग्रता से काम करें।

मीन राशि: केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। आज बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। ध्यान अध्यात्म तथा योग की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। आज मीन राशि के लोगों को कई मामलों में लाभ और शुभ फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन काम की व्यस्तता और जिम्मेवारियों की वजह से घर परिवार पर बहुत ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज इन्हें खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अपच और वायु विकार की समस्या से इस राशि के लोग परेशान हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। भाग्य का साथ बहुत हद तक पक्ष में रह सकता है।

Related posts

Leave a Comment