आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 25 दिसंबर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 25 दिसंबर 2021

मेष राशि: आज दिन व्यस्तता पूर्ण बना रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। ज़मीन जायदाद से सम्बंधित मामलों को निपटाने में दिन बीतेगा। मेष राशिवालों के लिए आज नियम-अनुशासन का बहुत महत्व है। आज हर हाल में कानून-कायदों का पालन करें। आज पूर्ण एकाग्रता से काम करें। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संतान संबंधी कोई परेशानी सामने आ सकती है। इस हाल में उसके निराकरण का प्रयास अवश्य करें।

वृषभ राशि: आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन में भी ध्यान दें। आमतौर पर सुखी बने रह सकते हैं। सन्तान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। यदि संतान से मतभेद हों तो उसे सुलझाने की पहल अपनी ओर से करें। हो सकते तो खुद छोटा बन जाएं। आज व्यापार में मन नहीं लगेगा। अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात हो सकते हैं। आज आप विश्वसनीय माने जाएंगे और आज धार्मिक कार्य के प्रति आपका रुझान रहेगा। सामाजिक रूप से सम्मानित होंगे।

मिथुन राशि: आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। किसी के विवाह संबंधी रूपरेखा बनेगी। आपका स्वभाव मूडी माना जाता इसलिए सतर्क बनें रहे, अभद्र टिप्पणी न करें। दूसरों की मन की बातें पढ़ने में आज ज्यादा सक्षम बने रहेंगे। अपने चरित्र पर नियंत्रण रखने से कार्यक्षेत्र में आज खासी कामयाबी मिल सकती है। संतान को कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। खासतौर पर पुत्र संतान आपको हर्षित कर सकते हैं।

कर्क राशि: आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी रूपरेखा बन सकती है। आपके स्वभाव को कोमल माना जाता है इसलिए कुछ कठिन काम आज न करें। संतान से संबंधित कोई परेशान सामने आ सकती है। संतान से कोई सुख भी प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि: आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, मुसीबत बन सकता है। संतान के लिए आज कोई विशेष कार्य संपन्न होगा। आज पुत्र संतान लक्ष्य से भटक सकते हैं। इसलिए उन्हें भविष्य के प्रति आशान्वित बनाते हुए काफी सजग बने रहें। भविष्य संबंधी योजना बनाने में दिन व्यतीत होगा। आप लोग चूंकि बेहद आत्मविश्वासी होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति तेजी से आगे बढ़ते हैं इसलिए मंजिल पा सकते हैं।

कन्या राशि: अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें। आप सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के हैं पर आज गंभीर बने रहने का प्रयास करें। संतान के जीवन में अचानक परिवर्तन आ सकते हैं। आज का दिन आपको और आपकी संतान को भी सफलता देने वाला है। अहम काम जल्दी पूरा हो सकता है। आकर्षक दिखने के साथ ही आपको आज धन संग्रह करने का विशेष लगाव बना रह सकता है।

तुला राशि: बिना बात के क्रोध करना बंद करें। आप मनमानी कर रहे हैं, समय रहते संभल जाएं। आर्थिक परेशानी का सामना करना पडेगा। कारोबार में मशीनरी की ख़राबी से चिंता बढ़ेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आपके कार्यों को प्रशंसा प्राप्त होगी। नजदीकी मित्र की सलाह व सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। संतान से संबंधित श्रेष्ठ सुख प्राप्त होगा। कैरियर या शिक्षा संबंधी कोई उपलब्धि प्राप्त होगी जिससे मन हर्षित होगा। कुशलता के साथ ही विवादों को निपटा सकेंगे। सामान्यत: आज अधिक सुख भोग सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधारेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। जीवन से जुड़ी समस्याओं का हल निकलेगा। किसी संबंधित से उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि: आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा। खास बात यह है कि आज विपरीत परिस्थितियों में आप गजब का प्रदर्शन कर सकते हैं और अंतिम अवसर पर जीत आप ही हासिल करेंगे। किसी रूप में स्थान परिवर्तन की संभावना है। संतान संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती है। आज संतान की कुछ न कुछ विशेषता जरूर सामने आ सकती है।

मकर राशि: मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। आज अपनी बात के पक्के बने रहें। आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक संस्थाओं में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज आपके पुत्र या पुत्री थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले बन सकते हैं। इसके साथ ही उनके विवाद भी हो सकते हैं। संतान को कोई कष्ट भी हो सकता है।

कुम्भ राशि: लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है। आज आपकी संतान आत्मविश्वासी बनी रहेगी। आज ये अथक परिश्रम करेंगे। एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे कठोर परिश्रम करके हासिल कर सकते हैं। आज धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी।

मीन राशि: आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली हे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा। इस समय ग्रह गोचर बहुत ही लाभदायक है इसका भरपूर लाभ उठाएं। समस्याओं को समाधान होगा, विवादित मामले हल होंगे। आमतौर पर आज आप सुखी जीवन जी सकते हैं। आज आपको संतान का सर्वश्रेष्ठ सुख प्राप्त हो सकता है।

Related posts

Leave a Comment