आज का अखबार 27 अक्टूबर 2022, सुर्खियों में खबरें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधक समिति की विशेष बैठक जनसत्ता की अहम खबर है। संयुक्त राष्ट्र समिति की बैठक कल और परसों मुंबई और दिल्ली में होगी।

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच परमाणु और रेडियोधर्मी बम के इस्तेमाल की आशंका पर अमर उजाला का शीर्षक है- एटमी खतरा बढ़ा, भारत ने रूस को किया आगाह, परमाणु युद्ध से बचें, डर्टी बम यानी रेडियोधर्मी बम को लेकर चिंताओं के बीच रूसी रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की टेलीफोन वार्ता। उधर, हिंदुस्तान का कहना है कि रूस के परमाणु अभ्यास को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने खुद रखी अभ्यास पर नजर।

दैनिक जागरण की सुर्खी है- बीटी कपास के दो दशक के बाद जीएम सरसों की खेती का रास्ता साफ। विशेषज्ञ समिति ने की व्यावसायिक खेती की सिफारिश, मंजूरी मिलने पर देश की पहली जीएम खाद्य फसल बनेगी सरसों।

नवभारत टाइम्स लिखता है- महंगे लोन के बावजूद होम की डिमांड तेज, देश के सात प्रमुख शहरों में इस साल मकानों की बिक्री तीन लाख 60 हजार यूनिट के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच सकती है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे के पदभार संभालने पर राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- सोनिया के ब्लूप्रिंट और राहुल के विजन से बढ़ेगी पार्टी, प्रदेश प्रभारियों और सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने सौंपे इस्तीफे।

हिंदुस्तान की खबर है- कर्मचारी राज्य बीमा निगम का दायरा बढ़ाने की हो रही तैयारी, निगम ने इस साल के अंत तक देश के सभी 744 जिलों में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने का रखा लक्ष्य। अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ रोजगार के मोर्चे पर तेजी से पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए से पिछले पांच वर्षों में पांच करोड़ 81 लाख नए अंशधारक जुड़े।

दैनिक भास्कर ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्यूसेट्स ने बच्चों की नींद पर हुए शोध के हवाले से लिखा है- पांच साल तक के बच्चे को नींद से न जगाएं, नींद से दिमाग के विकास की गति बढ़ती है, सीखने की क्षमता और स्मृति भी तेज होती है। मानव मस्तिष्क का 95 प्रतिशत हिस्सा पांच साल की उम्र तक विकसित हो जाता है।

Related posts

Leave a Comment