आज का अखबार हिंदी 30 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 30 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज प्रकाशित लगभग सभी अखबारों ने केरल में हुए धमाकों का जिक्र सुर्खियों में किया है। घटना का विवरण देते हुए घटनास्‍थल के चित्र भी पहले पन्‍ने पर हैं। उधर, श्रीनगर में आतंकियों के पुलिस अधिकारी को गोली मारने की घटना को भी कुछ अखबारों ने साथ ही दिया है। इस बीच, आंध्रप्रदेश में हुई रेल दुर्घटना और उसके बाद राहत कार्यों की चर्चा भी पहले पन्‍ने पर भी है।

विश्‍वकप क्रिकेट में टीम इंडिया की लगातार छठी जीत के जश्‍न में झूमते खिलाडियों और क्रिकेट प्रेमियों के चित्र हिन्‍दुस्‍तान, नवभारत टाइम्‍स, दैनिक भास्‍कर और दैनिक ट्रिब्‍यून ने पहले पन्‍ने पर दिया है। जनसत्‍ता ने लिखा है- विश्‍वकप में इंग्‍लैंड को भारतीय टीम ने बीस वर्ष बाद हराया। दैनिक जागरण ने इस जीत को, नवाबी जीत बताया है।

त्‍यौहारों में वोकल फोर लोकल पर आकाशवाणी से मन की बात में की गई प्रधानमंत्री की अपील को देशबन्‍धु ने मुख पृष्‍ठ पर दिया है।

दिल्‍ली और प्रदूषित- लिखता है अमर उजाला। ठंड के आगाज़ के साथ हवा की गति धीमी होने से हालात खराब होने में बडी भूमिका, हरियाणा में भी बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- दिल्‍ली में हवा में प्रदूषण का स्‍तर गंभीर हुआ।

राष्‍ट्रीय सहारा ने विचारात्‍मक आलेख पहले पन्‍ने पर दिया है, जिसमें शहरी मतदाताओं को मतदान के लिए घर से बाहर निकालने की निर्वाचन आयोग के समक्ष चुनौती पर पत्र लिखता है- पांच राज्‍यों में आयोग ने मतदाता की शक्ति पर नारा दिया है- हम भारत हैं, भारत है मुझमे, हम ताकत है, ताकत है मुझमे।

Related posts

Leave a Comment