आज का अखबार हिंदी 22 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अयोध्‍या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का सचित्र समाचार आज प्रकाशित सभी समाचार पत्रों के मुखपृ‍ष्‍ठ पर है। दैनिक भास्‍कर के शब्‍द हैं- ‘भारत के प्राण की प्रतिष्‍ठा’। दिन में साढे बारह बजे होंगे श्रीराम लला के दर्शन। वहीं, दैनिक जागरण ने लिखा है- आज पूरी होगी चिर अभिलाषा, जलाइये श्रीराम ज्‍योति। दैनिक ट्रिब्‍यून ने शीर्षक दिया है- आज शुभ घडी आई, अवध में गूंज रही बधाई। नवभारत टाइम्‍स‍ के शब्‍द हैं- अपने धाम विराजेंगे श्रीराम, लखनऊ से अयोध्‍या तक पग-पग भगवान। हरिभूमि लिखता है- भारत के भाग अब जाग जाएंगे, आज राम आयेंगे। पंजाब केसरी के अनुसार- रघुनंदन का अभिनंदन करने के लिए समूचा राष्‍ट्र तैयार, विदेशों में भी अनेक कार्यक्रम।

काशी के आचार्य सम्‍पन्‍न करायेंगे प्राण प्रतिष्‍ठा अनुष्‍ठान, देशबंधु के पहले पन्‍ने पर है। वीर अर्जुन की सुर्खी है- दुल्‍हन की तरह सजी अयोध्‍या। सात हजार से अधिक विशिष्‍ट मेहमान। जनसत्‍ता और हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- समारोह के बाद शाम के समय दस लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्‍या। राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार कई प्रमुख कारपोरेट घराने भी राम मंदिर के उत्‍सव में शामिल। मल्‍टीप्‍लैक्‍स पर लाइव दिखाने का प्रबंध। हर साल रामनवमी पर रामलला का तिलक करेंगे सूर्यदेव, वैज्ञानिकों ने बनाया सूर्य तिलक सिस्‍टम, राजस्‍थान पत्रिका ने इसे सचित्र दिया है।

हरि भूमि ने लक्षद्वीप से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इस आह्वान को स्‍थान दिया है- प्रियजनों के साथ देश में ही मनाए छुट्टियां, देश में पर्यटन को बढावा दें और पानी की एक-एक बूंद बचाएं।

महाराष्‍ट्र स्‍पीकर के फैसले पर सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई आज देशबंधु की खबर है। वीर अर्जुन के कारोबार पन्‍ने की सुर्खी है- वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का वस्‍तु और सेवा निर्यात बढत के साथ सात सौ पैंसठ अरब अमरीकी डॉलर का रहा।

Related posts

Leave a Comment