आज का अखबार हिंदी 20 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

सीएए पर तुरंत रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार हिन्‍दुस्‍तान सहित सभी अखबारों की सुर्खी है। जनसत्‍ता लिखता है- केन्‍द्र सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब।

चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है। वहीं हरि भूमि ने यूपीएससी की प्रीलिम्‍स परीक्षा स्‍थगित होने की खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- लोकसभा चुनाव के चलते अब 16 जून 2024 को आयोजित होगी परीक्षा।

आठ प्रतिशत से ज्‍यादा रह सकती है विकास दर, आरबीआई ने मासिक रिपोर्ट में जताई उम्‍मीद, कहा- मजबूत बुनियाद से आगे भी बनी रह सकती है तेजी- दैनिक जागरण की खबर है।

अमर उजाला ने मथुरा के नंद गांव में लठमार होली की खूबसू‍रत और रंग-बिरंगी तस्‍वीर प्रकाशित की हैं। पत्र लिखता है- नंद गांव होली के खुमार में डूबा, उमड़े श्रद्धालु। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- सोलह श्रृंगार से होली के लिए सुसज्जित बरसाने की हुरियारिनो ने बरसाई लाठिया।

दैनिक भास्‍कर ने पश्चिमी-विक्षोभ की सक्रियता के असर की खबर कुछ यूं प्रकाशित की है- हिमाचल के कई इलाकों में चौबीस घंटों में ओलावृष्टि की चेतावनी। छत्‍तीसगढ़ में मार्च में रिकॉर्ड बारिश, कई जगह ओले भी गिरे। भारत में सर्दी के बाद सीधे गर्मी, कल रहे न रहे वसंत का मौसम राजस्‍थान पत्रिका की यह खबर ध्‍यान खींच रही है।

आज विश्‍व ओरल स्‍वास्‍थ्‍य दिवस पर हिन्‍दुस्‍तान ने विशेष खबर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- पौष्टिक भोजन की कमी से बढ़ रही है मुंह की बीमारियां। जंग फूड से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं दांत।

Related posts

Leave a Comment