आज का अखबार हिंदी 19 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई प्रतिमा विराजित होने का समाचार सभी अखबारों के पहले पन्ने पर है। जनसत्ता की सुर्खी है- विधिविधान के साथ मंदिर के गर्भगृह में राम लला विराजमान। हिन्दुस्तान लिखता है- गणपति पूजन के साथ अचल विग्रह शिला के कमल दल पर प्रतिष्ठित किये गए, आज से हवन। 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन के अवकाश की खबर भी सभी अखबारों में प्रमुखता से है। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है- प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न, दिवाली की तरह मनाएं। बैंक और बीमा कंपनियां भी रहेंगी आधे दिन बंद। दिल्ली से अयोध्या के लिए आस्था ट्रेन 8 फरवरी से -अमर उजाला की सुर्खी है।

आम लोगों से जुड़े केंद्र सरकार के दो अहम फैसले की खबर भी सभी अखबारों में ध्यान आकर्षित कर रही है। नवभारत टाइम्स लिखता है- स्टूडेन्ट्स की उम्र अगर 16 साल से कम है तो कोचिंग में नो-एंट्री, वहीं बिना डॉक्टर की पर्ची दिखाए एंटीबायोटिक दवा नहीं देने का निर्देश भी अखबारों में है। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- स्कूल के समय में कोचिंग नहीं चलेगी, पढ़ाई पांच घंटे तक ही।

भारत का स्वर्ण भंडार सऊदी अरब और ब्रिटेन से ज्यादा राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है।

उत्तर भारत में और 4 दिन रहेगा कोहरा, शीतलहर, कुछ जगह बारिश भी संभव- अमर उजाला की खबर है। दैनिक जागरण लिखता है- चार दिन में 3 डिग्री बढ़ा तापमान। विमानों के आगमन-प्रस्थान में थोड़ा सुधार। वहीं हिन्दुस्थान ने राजधानी दिल्ली के मौसम की खबर कुछ यूं प्रकाशित की है। कोहरे, सर्द हवाओं का सितम झेल रही राजधानी को अभी राहत नहीं, दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी। ग्रामीण युवाओं की पहली पसंद आर्मी और पुलिस की जॉब नवभारत टाइम्स की सुर्खी है।

Related posts

Leave a Comment